सऊदी अरब में कब मनाएंगे ईद

Eid in 2024

रियाद। सऊदी अरब में बुधवार को ईद मनाई जाएगी। आज मंगलवार को रमज़ान का आखिरी दिन है। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने ये घोषणा की। इस साल रमज़ान का महीना 11 मार्च से शुरू हुआ था। मुसलमानों के पवित्र माह रमज़ान के अंत में ईद अल-फ़ितर का त्योहार मनाया जाता है।

इस्लाम के त्योहार और उनके रीति रिवाज़ चंद्रमा पर आधारित हिज़री कैलेंडर के अनुसार चलते हैं। इस कैलेंडर में भी साल में 12 महीने होते हैं और रमज़ान नौवाँ महीना होता है। रमज़ान का महीना जैसे ही अंत की ओर बढ़ता है, वैसे ही दुनिया के करीब 1.9 अरब मुसलमान उम्मीद करते हैं कि आसमान साफ़ रहे। इस पाक महीने में मुसलमान रोजे रखते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.