साप्ताहिक राशिफल 26 मई से 01 जून 2025 तक
Weekly Horoscope (26 May To 01 June 2025): जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
भोपाल। राशिफल में सभी की जिज्ञासा रहती है। राशिफल भारतीय ज्योतिष की प्रचलित विधा है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। इसे आप अपनी राशि का सामान्य राशिफल मान सकते हैं। आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कम या अधिक फल स्वाभाविक है । 26 मई से 01 जून 2025 तक के सप्ताह का आप सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं—
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति इस सप्ताह मिलेजुले परिणाम का संकेत कर रही है। परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आय की तुलना में खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी से विवाद टालते हुए सभी से समन्वय के साथ काम करने का प्रयास करें। काम का अतिरिक्त बोझ या काम में समस्याएं आ सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता है। किसी बडे लाभ की संभावना नहीं है। भागीदारी के काम में सावधानी बरतें। परिवार और दांपत्य जीवन समय चाहता है। प्रेम प्रसंग में धीरज से काम लें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति इस सप्ताह अधिक भागदौड के संकेत कर रही है। असुविधाजनक स्थिति से बचने के लिए नियम-कानून को ध्यान में रखकर ही काम करें। के अनुसार ही काम करें। व्यर्थ की यात्रा एवं भागदौड़ संभव है। कार्यक्षेत्र में अधिक समर्थन की उम्मीद न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे तथा कामकाज में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। सलाह यह दी जा सकती है कि अनावश्यक साहस दिखाने से बचें। अच्छा यह रहे कि महत्वपूर्ण मामलों में वरिष्ठ लोगों और हितैषियों की सलाह लेकर उस पर अमल करें। स्वास्थ्य और संबंध ध्यान चाहते हैं। जीवनसाथी से तकरार टालें। प्रेम संबंध में उतावलापन न दिखाएं। देवी श्री लक्ष्मी जी का स्मरण करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति भरपूर अनुकूलता के संकेत दे रही है। कार्यक्षेत्र में मान—सम्मान बढेगा। मेहनत और प्रयास की प्रशंसा होगी। पद एवं कद में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कारोबार में आर्थिक लाभ बढ़ेगा। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होगी।कोई बड़ी डील से भविष्य में खासा लाभ होगा। विदेश में करियर-कारोबार कर रहे लोगों को विशेष सफलता अथवा लाभ मिलने की संभावना है। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट और इष्ट-मित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ घूमने का आनंद उठा सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि अनुकूल समय है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ होंगे। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बता रही है कि इस सप्ताह साहस और उत्साह के साथ काम में जुटे रहेंगे और कार्य विशेष में विशेष सफलता अर्जित करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आ रहे व्यवधान दूर होंगे तथा आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की इच्छा पूरी हो सकती है। बेरोजगारों का रोजगार के अवसर हैं। लंबी दूरी की सुखद यात्रा संभव है। संबंध और स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल समय है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। अविवाहितों के संबंध तय होने की संभावना है। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति इस सप्ताह को सौभाग्यदायक बना रही है। किसी कार्य विशेष में प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि से धन से जुड़ी चिंता दूर होगी। करियर हो या कारोबार, तेजी से आगे बढ़ेगा। अनुकूल स्थितियां उत्साह और सकारात्मकता बढाएंगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आजीविका के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करके अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक— पारिवारिक संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेम संबंध में व्यवधान दूर होंगे। भगवान श्री सूर्यदेव जी का स्मरण करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को ग्रह स्थिति संकेत कर रही है कि अपनी विश्लेषण का उपयोग करते हुए अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में बढें। कुछ समस्याएं भी सामने आएंगी, लेकिन इन पर सकारात्मकता से पार पा लेंगे। परिश्रम और प्रयास के साथ ही उर्जा, समय और धन का विशेष रूप से प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। काम के लिए समय सीमा तय करके बढें। सहकर्मियों से संवाद करते रहें। रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को अभी कुछ प्रतीक्षा और करनी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी समझ रहेगी। प्रेम संबंध में आपका सहयोगात्मक और सुरक्षा प्रदान करने वाला स्वभाव महत्वपूर्ण बनाता है। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति इस सप्ताह जूझते हुए सफलता के संकेत दे रही है। कुछ प्रतिकूलताओं के बाद स्थितियां को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें अन्यथा कर्ज की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में बड़ा बदलाव अथवा निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। लापरवाही से किसी पुरानी बीमारी के उभरने अथवा चोट आदि की आशंका है। वाहन सावधानी के साथ चलाएं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। प्रेम प्रसंग में मर्यादित बने रहें। देवी श्री लक्ष्मी जी का स्मरण करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति इस सप्ताह को मिश्रित फलदायी बता रही है। कोई भी बड़ा फैसला असमंजस की स्थिति में लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में समन्वय बनाकर चलना चाहिए। कामकाज को लेकर लापरवाही से बचें। जो भी करें, उसमें सही—गलत का विचार अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाब बना रह सकता है। कारोबारियों को विस्तार में परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन समय चाह रहा है। भावनाओं को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में अनबन हो सकती है। से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति चुनौतियों के बीच अवसर के संकेत दे रही है। कुछ बदलाव सामने होंगे, इन्हे सकारात्मकता से स्वीकार करें। यह समय अधिक आगे बढने के लिए कुछ पीछे भी लौटने को तैयार रहने का है। खुले दिल—दिमाग के साथ संपर्कों के उपयोग से लक्ष्यों की ओर बढने का यह अच्छा अवसर है। जानकारों से सलाह उपयोगी रहेगी। अपने खर्चों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उर्जा स्तर के लिए संतुलित आहार तथा तनाव प्रबंधन आवश्यक है। धर्म में मन रमेगा। पारिवारिक जीवन में विवाद टालें। प्रेम संबंध प्रगाढ होंगे। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति मिश्रित परिणाम की ओर संकेत कर रही है। विकास और सुधार के अवसर मिलेंगे, इनका अच्छा उपयोग करें। व्यवसाय से जुड़े हैं तो उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस बात की शिकायत रह सकती है कि उनके परिश्रम का सही मूल्यांकन नहीं हो रहा। आर्थिक दृष्टि से इसे अच्छा सप्ताह कहा जा सकता है। स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रभावी लोगों के साथ संपर्क होंगे। इससे भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध में भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। भगवान श्री शंकर जी का स्मरण करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह को सौभाग्यशाली बना रही है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने की स्थितियां रहेंगी। करियर-कारोबार से जुड़ी बहुप्रतीक्षित सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय तेज गति से आगे बढ़ेगा और मनचाहा लाभ होगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों के लिए अत्यधिक लाभप्रद समय है। प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। मनचाही जगह तबादला अथवा पदोन्नति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते और पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
मीन
मीन राशि के जातकों को ग्रह स्थिति इस सप्ताह संभलकर चलने के संकेत दे रही है। कामकाज में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक अनुकूल माहौल नहीं रहेगा। सहयोग और समर्थन की कमी बनी रहेगी। यदि व्यवसायी हैं तो साझेदारी में अनबन हो सकती है। नौकरी में भी अधिक अनुकूलता नहीं रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। यात्रा में सतर्क रहते हुए सावधानी से वाहन चलाएं। यह किसी भी मामले में जोखिम लेने का समय नहीं है। क्रोध और भावुकता में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति से काम लें। प्रेम संबंध में सावधानी बरतें। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।