बरेली की बेटी कविता कुशवाहा असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विषय के लिए चयनित

MPPSC Selelect Kavita Kushwaha बधाइयों का तांता

(बरेली कार्यालय)बरेली (रायसेन)। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित अंग्रेजी विषय के सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) पद के लिए ग्राम- जनकपुर (बरेली) निवासी कविता कुशवाहा ने चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इंटरव्यू के बाद शुक्रवार देर रात आयोग की ओर से अंग्रेजी विषय के लिए चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी की गई, जिसमें कविता ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 97 सीटों में अपना स्थान बनाया। वह प्रोफेसर बनने के लिए अनिर्वाय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विगत दो वर्ष से शासकीय महाविद्याल बरेली में इंग्लिश विषय के अतिथि विद्वान (गेस्ट फेकल्टी) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता अशोक कुशवाहा केंद्रीय अर्ध सैनिक बल (सीआरपीएफ) के सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं।

कविता के चयन पर कुशवाहा समाज के बरेली तहसील अध्यक्ष बलराज पटेल ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार हो रहा है और बच्चे अपने संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्राइवेट के साथ-साथ उच्च शासकीय पदों पर भी स्थान बना रहे हैं। रायसेन कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने भी कविता के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। आर्य समाज बरेली के सचिव रामभरोसे कुशवाहा ने बताया कि कवित ने भोपाल के एक्सीलेंस कॉलेज से कंप्यूटर साइंस (मैथ्स) में स्नातक और उसके बाद अंग्रेजी विषय से मास्टर ऑफ आर्ट (MA) की डिग्री हासिल की। असिस्टेंट प्रोफेसर कविता कुशवाहा ने कहा है कि सफलता कुछ दिन और महीनों में नहीं मिलती है, इसके लिए संयमित होकर लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए सतत प्रयास की आवश्यकता है। बरेली कॉलेज में कविता के साथी प्राध्यापक, गुरुजन, परिजन, नगर के वरिष्ठों ने उन्हें बधाई दी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.