साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 जून 2025 तक
Weekly Horoscope (9 to 15 June 2025): जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
भोपाल। राशिफल में सभी की जिज्ञासा रहती है। राशिफल भारतीय ज्योतिष की प्रचलित विधा है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। इसे आप अपनी राशि का सामान्य राशिफल मान सकते हैं। आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कम या अधिक फल स्वाभाविक है। 9 से 15 जून 2025 तक के सप्ताह का आप सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं—
मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह ग्रहयोग मिश्रित फल के संकेत दे रहे हैं। कुछ संघर्षपूर्ण और मतभेद की स्थितियां बन सकती हैं। यह समय विरोधियों की चालों के प्रति सतर्क रहने का है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सहयोग बैचेन कर सकता है। अचानक खर्च बढ सकते हैं। स्वयं पर भरोसा रखते हुए स्थितियों को अपने अनुकूल करने का बुद्धिमानी के साथ प्रयास करें। स्वास्थ्य और संबंधों में लापरवाही से बचें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए समय निकालें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। देवी श्री दुर्गा जी का स्मरण करें।
वृषभ
इस सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए ग्रहयोग बता रहे हैं कि सभी काम कुछ धीमी गति से आगे बढेंगे। इस समय बिना आलस्य के विनम्रता के साथ अपनी क्षमताओं का उपयोग करें। कामों के दबाब से बचे रहने का प्रयास करें। धैर्य के साथ अपने प्रयास जारी रखें, शीघ्र ही बहुत अच्छे परिणाम आपके परिश्रम के मिलेंगे। यह बात किसी भी क्षेत्र में काम करने वालों पर लागू होगी। लाभ के साथ खर्च भी होते रहेंगे। किसी महिला की सलाह उपयोगी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में तालमेल करें। प्रेम संबंध में भावुकता से बचें। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
मिथुन
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहयोग मिलेजुले संकेत दे रहे हैं। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां रह सकती हैं। धैर्य के साथ इनसे निपटें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। यात्रा में स्वास्थ्य और सामान का ध्यान रखें। लाभ की गति कम रहेगी लेकिन अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। क्रोध और उतावलेपन तथा दूसरों की आलोचना से बचते हुए सभी से मेलजोल बनाए रखें। पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन में संवाद को समय दें। प्रेम संबंध में विवाद से बचें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहयोग इस सप्ताह को सामान्य परिणाम देने वाला बता रहे हैं। भूमि, भवन अथवा वाहन की इच्छा पूरी हो सकती है। मित्र अथवा प्रभावी संपर्क लाभ की स्थिति निर्मित करेंगे। यह समय बुद्धिमानी के साथ उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का है। निवेश और आर्थिक मामलों में उतावलेपन से बचें। कार्यक्षेत्र में क्रमश: अनुकूलता बढेगी। विदेशी शिक्षा या व्यवसाय से जुड़े लोग विशेष उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक— पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय तथा प्रेम प्रसंग मधुर रहेगा। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह क्रमश: प्रगति के संकेत दे रही है। लंबित कामों के पूरे होने की संभावना है। भूमि अथवा भवन से जुडी समस्या का समाधान होगा। बडे लेनदेन से कुछ समस्या आ सकती है, लेकिन आवश्यक धन की आवक भी होगी। नए कामों की योजना बना सकते हैं। भावावेश में बडा निर्णय न लें। सामाजिक— पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम प्रसंग में प्रगाढता आएगी। भगवान श्री सूर्यदेव जी का स्मरण करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहयोग इस सप्ताह को चुनौतियों के साथ उत्तम परिणाम देने वाला बता रहे हैं। कुछ समस्याएं सामने आएंगी लेकिन उनका समाधान हो जाएगा। कामों पर अधिक खर्च हो सकता है। अपने विरोधियों से सावधान रहते हुए स्वास्थ्य से भी लापरवाह न रहें। विवादों से बचते हुए कामों पर ध्यान दें। बडी सफलता राह देख रही है। सामाजिक—पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में अधिक उत्साह के प्रदर्शन से परहेज करें। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहयोग इस सप्ताह को उत्तम फलदायक बना रहे हैं। संकेत सफलताओं के हैं। व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर समर्थन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता संभव है। आर्थिक मामलों में समझदारी अपेक्षित है। परिवार और मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से अच्छा समन्वय रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। देवी श्री लक्ष्मी जी का स्मरण करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह ग्रहयोग मिश्रित फलदायक रहने के संकेत कर रहे हैं। यह समय विचारपूर्वक काम करने का है। आय होती रहेगी लेकिन खर्च भी बढेंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। विश्वासघात से सावधान रहें। क्रोध और जल्दबाजी से बचें। कामों की धीमी प्रगति से निराश न हों। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए तनावमुक्त रहने का प्रयास करें। वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक—दांपत्य जीवन में संवाद से काम लें। प्रेम प्रसंग में सावधान रहें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह को असमंजस भरा बना रही है। उद्देश्य प्राप्ति के लिए स्वयं को अधिक संतुलित रखने की आवश्यकता है। परिवार से तालमेल अधिक बुद्धिमानी की अपेक्षा करता है, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ और अधिक परिश्रम चाहेगा। विरोधियों और विवादों से दूरी रखते हुए अपने काम पर एकाग्र रहें। शुभचिंतकों की सलाह पर ध्यान दें। सामाजिक—पारिवारिक जीवन विनम्रता चाहता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में अनबन रह सकती है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहयोग इस सप्ताह को शुभता और सौभाग्य से पूर्ण बना रहे हैं। यह समय योजनापूर्वक काम करके अपने लक्ष्यों को हासिल करने का है। कई लाभदायक अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाएं। अधूरे काम पूरे होंगे। सभी सहयोगात्मक रहेंगे। आलस्य से बचते हुए समय की अनुकूलता को भुनाएं। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। समाज और परिजनों की प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंद और बेहतर तालमेल से भरा रहेगा। प्रेम संबंध सुखमय रहेंगे। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
कुंभ
यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहने के संकेत ग्रहयोग कर रहे हैं। यह समय लोगों की बातों में न आकर विचारपूर्वक निर्णय का है। धन संबंधी मामले सावधानी चाह रहे हैं। अनावश्यक खर्च से बचते हुए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन बचाकर रखें। करियर में बदलाव और स्थानांतरण के लाभकारी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। सामाजिक— पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन समय चाह रहा है। प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतें। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए ग्रहयोग अनुकूलता के संकेत कर रहे हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और भरपूर समर्थन मिलेगा। मित्रों और सहयोगियों की सलाह कई लाभ दिलाएगी। अच्छा हो यदि सभी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। व्यापारी वर्ग को अच्छे लाभ के संकेत हैं। राजनीतिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। संतान की सफलता प्रसन्नता देगी। पुराने कर्ज से मुक्ति के योग हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ होंगे। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।