श्रीमदभागवत कथा का 22 फरवरी से शुभारंभ
Bareli News
(बरेली कार्यालय)
बरेली। पुराना बगलबाड़ा रोड़,नंद भवन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा का शुभारंम्भ शनिवार 22 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा प्रात: 11 बजे श्री राम मंदिर दरबार रामलीला मैदान बरेली से प्रारंभ होकर कथा स्थल नंद भवन पहुंचेगी। कथा का वाचन कथा व्यास पंडित श्री महेशनारायण पस्टारिया द्वारा किया जाएगा। समय दोपहर 02 से सायं 05 तक रहेगा। पूर्णाहुति, प्रसादी—भण्डारा शुक्रवार दिनांक 28 फरवरी 2025 को है। यह जानकारी पंडित मोहित भार्गव ने दी।