ऐसे मन रहा है राष्ट्रीय हिन्दू सेना के नेता और पत्रकार अखिल खरे का जन्मदिन

Akhil Khare Birthday: संत की अस्पताल में सेवा और पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार लोगों की आत्मशांति के लिए आहुतियां

—गोपाल रघुवंशी
(बरेली कार्यालय)
बरेली (रायसेन)। जब चाहने वाले बहुत अधिक हों तो कोई भी कार्यक्रम विस्तार पा ही जाता है। ऐसा ही कुछ राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष और पत्रकार अखिल खरे के साथ हो रहा है। तीन दिन से कई स्थानो पर इनका जन्मदिन अलग— अलग ढंग से अलग— अलग समूहों द्वारा मनाया जा रहा है।जन्मदिन मनाने का क्रम बरेली के सिविल अस्पताल से हुआ। यहां अखिल खरे ने जामगढ की गुफा के गंभीर रूप से बीमार बाबाजी की सेवा करते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर सीबीएमओ डॉ हेमंत यादव से विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संत समाज की बहुमूल्य संपत्ति होते हैं। उनके साथ जामगढ के समाजसेवी पटेल शशिमोहन शर्मा और पत्रकार कमल याज्ञवल्क्य भी रहे। उनके लिए संपूर्ण हिंदू समाज समर्पित है। इसके बाद नए बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय में पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार लोगों के लिए सामूहिक हवन करके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिल खरे ने कहा कि उनका जन्मदिन और जीवन हिंदुत्व के लिए समर्पित है। इस रूप में जन्मदिन मनाना हमे अपने धर्म के प्रति दायित्वों का बोध कराता है। उनकी आत्मा की शांति के लिए ये आहुतियां समर्पित हैं।