कायस्थ विनोद खरे चारधाम तीर्थयात्रा के लिए रवाना
पहले भी करते रहे हैंं धार्मिक और सामाजिक सरोकारों के लिए यात्राएं
—अंकित तिवारी
(बरेली कार्यालय)
बरेली (रायसेन)। कई बार धार्मिक और सामाजिक सरोकारों के लिए देशभर में यात्राएं करके सामाजिक चेतना जाग्रत करने को समर्पित कायस्थ विनोद खरे आज शुक्रवार को एक बार फिर चारधाम तीर्थयात्रा के लिए रवाना हो गए। बिना किसी प्रचार— प्रसार के गुपचुप यात्रा पर निकलने वाले कायस्थ विनोद खरे इस बार सपत्नीक चारोंधाम पहुंचेंगें। इस तीर्थयात्रा में वे धर्म, पर्यावरण, प्रकृति, गौसेवा और ऐसे ही अन्य मुद्दों पर जनजागरण करते रहेंगे। उनके तीर्थयात्रा पर रवाना होने की जैसे ही मित्रों और शुभचिंतकों को जानकारी मिली, सभी ने उन्हे विदाई देते हुुए एक और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।