जबलपुरः संभाग के जिलों में वर्षा के आसार

जबलपुर। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्यप्रदेश के कई संभागों सहित जबलपुर संभाग के जिलों में भी 48 घंटे तक हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी। जबकि 23 जून को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो इसके साथ ही प्री मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो जाएगी। अगले एक सप्ताह के भीतर वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजाय अबदाव के रूप में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश के जबलपुर सहित कई जिलों में वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी झेल रहे जनमानस को राहत मिली है।