मप्र: जबलपुर की हिंदू महिला से भोपाल में दुष्कर्म-धर्मांतरण- कलमा और गोमांस खिलाया

नौकरी दलाने का झांसा देकर ले गया था मुस्लिम युवक

जबलपुरयहां की कैंट थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम ने विवाहित और दो बच्चों की मां को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे भोपाल ले जाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया।

किसी तरह जबलपुर लौटी महिला ने पुलिस को बताया कि उसे धर्म परिवर्तन करने को मजबूर किया गया। बुरखा पहनाकर कलमा पढ़वाया और गौमांस भी खिलाया। उसकी बातें नहीं मानने पर वह मारपीट करता और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में हिंदू धर्मसेना ने भी आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए कैंट थाने में प्रदर्शन किया।

कई दिनों तक किया दुष्कर्म

हिंदू धर्मसेना के संस्थापक योगेश अग्रवाल ने बताया कि दो जून को कैंट में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति एक मुस्लिम ने शादीशुदा महिला को बातों के जाल में फंसाया और नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ भोपाल ले गया। यहां उसके साथ करीब आठ दिनों तक उसने दुष्कर्म किया। यह व्यक्ति उसे डराता और मारता था। महिला जब किसी तरह लौटी तो बच्चों को लेकर काफी चिंतित थी। उसने अपने साथ हुए किसी भी हादसे के बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन बाद में जब उसके पति ने उसने उससे पूछा तो महिला को संबल मिला और उसने सारी बात बताई।

धर्मांतरण और कलमा पढ़ाया

महिला ने कहा कि उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर किया गया। यहां तक कि कलमा पढ़ाया और गौमांस खिलाया गया। महिला हिंदू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं के साथ जबलपुर के कैंट पुलिस थाने पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत दी। इसके पहले भी धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने महिला के मामले में कैंट थाने में शिकायत की थी।