साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 सितंबर 2024 तक
Weekly Horoscope (16 To 22 September 2024): जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
भोपाल। राशिफल में सभी की जिज्ञासा रहती है। राशिफल भारतीय ज्योतिष की प्रचलित विधा है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। इसे आप अपनी राशि का सामान्य राशिफल मान सकते हैं। इस सप्ताह चंद्रमा मकर, कुंभ, मीन और मेष राशि में रहेगा। इन राशि में रहते हुए चंद्रमा पर सभी ग्रहों का असर पड़ेगा। आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कम या अधिक फल स्वाभाविक है। 16 से 22 सितंबर 2024 तक के सप्ताह का आप सभी 12 राशियों का भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति सौभाग्यदायक रहने के संकेत कर रही है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। प्रभावशाली लोगों से भेंट लाभप्रद रहेगी और आपके प्रभाव में भी वृद्धि करेगी। रोजी—रोटी की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से इसे बहुत अच्छा सप्ताह कहा जा सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल हो सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए तनाव से बचें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देगा। हालांकि कई मामलों में बहुत अच्छे परिणाम की संभावनाएं हैं। व्यापार को लेकर किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। उच्च वर्ग के लोगों के साथ संबंधों का आगे जाकर अच्छा लाभ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। गुप्त शत्रुओं द्वारा रचे जा रहे षडयंत्र से सावधान रहें। इससे तनाव की स्थिति बन सकती है लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देते हुए काम जारी रखें। परिवार पर अधिक समय देना होगा। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। मौसमी बीमारी के प्रति सावधान रहें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह को मध्यम कहा जा सकता है। देवी श्री दुर्गा जी का स्मरण करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक रहने वाला है। सोचे हुए कई काम होते हुए दिखाई देंगे। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना सही रहेगा। आय की तुलना में खर्च की अधिकता बनी रहेगी। अनावश्यक टकराव से बचने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अनचाही स्थिति बन सकती है। अपना काम दूसरे के भरोसे न छोडें। व्यवसाय में सही समय पर सही फैसले लेने और अपने काम करने के तरीके को गोपनीय रखने का समय है। प्रेम और पारिवारिक जीवन में भावनाओं का सम्मान करें। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक माना जा सकता है। अच्छा होगा यदि अपने शुभचिंतकों से उलझे मामलों में सलाह लेते रहें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही करने से बचें। काम की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत और प्रयास से सफलता भी मिलेगी। कागजी काम और धन के लेनदेन पर पूरा ध्यान दें। इससे अनावश्यक परेशानियों से बचे रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने संबंधों को अच्छा बनाए रखने के लिए लोगों के साथ संपर्क और सहयोग बनाए रखें। किसी की भी बुराई करने से परहेज करें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। यही बात प्रेम संबंधों में भी लागू होती है। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में समय की अनुकूलता का लाभ उठाते हुए अच्छे अवसरों का उपयोग करना चाहिए। इस सप्ताह कई स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश और व्यवसाय में भी भरपूर फायदे के संकेत मिल रहे हैं। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। किसी विशेष कामना के पूरा होने की संभावना है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। भगवान श्री सूर्यदेव जी का स्मरण करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आया है। जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियों से मुक्ति के संकेत मिल रहे हैं। सकारात्मकता के साथ अपने कर्म में जुटे रहें। प्रतिफल के रूप में भाग्य की अनुकूलता का अनुभव करेंगे। पद या किसी बडे दायित्व की प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी। इसमें कोई सहायक होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा बदलाव आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। कोई पुराना कर्ज चुकेगा। बुद्धिमत्ता के साथ परिश्रम करते हुए अनुकूल समय का लाभ उठाएं। अपने काम और लेनदेन में पारदर्शिता रखें। प्रियजनों से भेंट होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ संभलकर चलने के संकेत दे रहा है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा। बच्चों की गतिविधियां ध्यान चाहती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको असुविधा पैदा करने का प्रयास करेंगे। मनचाहा सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। कई बार स्वयं को अकेला महसूस करेंगे, लेकिन यह निराश न होकर आत्मनिरीक्षण करें। आय की तुलना में खर्च अधिक होगा। यदि एकाग्र होकर प्रयास करें तो कई सफलताएं भी झोली में आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने के संकेत हैं। अपनी गतिविधियों गुप्त रूप से करने पर अधिक सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। कई बार सहयोग की कमी का सामना करेंगे। वैचारिक मतभेदों को बुराई में बदलने से बचें। कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति बन सकती है। अच्छा यह है कि इस समय किसी बडे बदलाव के बारे में विचार न करें। समय के साथ स्थितियों की अनुकूलता बढती जाएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी हो सकती है। प्रेम संबंध में उतावलापन न दिखाएं।जीवनसाथी पर ध्यान दें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। समय, ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके सोचे हुए कार्य समय से पूरे कर पाएंगे। इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से आप अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण संतुष्ट रहेंगे। हालांकि विरोधियों से हर समय सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य और सामान का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम संबंधों से संबल मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी का स्मरण करें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यदायक है। कार्य विशेष के लिए किए गए परिश्रम का फल मिलेगा। स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में महत्व बढेगा। यात्रा के दौरान कोई विशेष महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। भाग्योन्नति के प्रबल योगों के बीच अचानक ही आर्थिक लाभ होगा। भूमि और वाहन सुख भी संभावित है। संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। दूसरों के मामलों में ध्यान न देकर अपने कार्यों में ही ध्यान दें।
प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। दांपत्य और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अनुकूलता के संकेत हैं। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मनचाहा लाभ होगा और धन संचय करने में भी सफल होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए अनुकूल समय है। उन्हें किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्थायी संपत्ति खरीदने की कामना पूरी हो सकती है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई अटका काम पूरा हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से समय अच्छा है। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मिलना हो सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
मीन
मीन राशि के जातकों को व्यावहारिक रास्ता अपनाते हुए अपने कर्म पर पूरा ध्यान देने का समय है। आलस्य और अभिमान से बचते हुए तय लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर बढते चलें। तभी जाकर कार्यों में सफलता और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान हासिल हो पाएगा। संबंध और स्वास्थ्य भी ध्यान चाहते हैं। लापरवाही से बचें। यात्रा संभावित है। किसी पर अंधा विश्वास करने से बचें। कुछ आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सचेत रहें। विरोधी परेशानी पैदा करने का प्रयास करेंगे। अच्छा यह है कि शुभचिंतक आपके साथ बने रहेंगे और आपको इन सभी मुश्किलों से बचने का रास्ता दिखाते रहेंगे। प्रेम और दांपत्य संबंध सामान्य रहेंगे। देवी गायत्री जी का स्मरण करें।