मध्यप्रदेश— पन्ना में मिल रहा हीरा
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के कुछ लोगों पर दिवाली मेहरबान लग रही है। अजयगढ़ कस्बा निवासी संदीप कुमार साहू को कृष्णा कल्याणपुर में खुदाई के दौरान हीरा मिला। यह हीरा करीब छह कैरेट 92 सेंट का जेम्स क्वालिटी का बताया जा रहा है। इसकी अनुमानित कीमत भी 30 लाख से ऊपर की आंकी जा रही है।
इन्हें मिले हीरे
इससे पहले क्षेत्र के किसान दिलीप मिस्त्री को पहला हीरा मिला था, जो करीब 7.44 कैरेट का बताया गया है। दूसरा हीरा बजरिया के कृष्ण कल्यानपुर की उथली हीरा खदान से लखन यादव को करीब 15 कैरेट का हीरा मिला था। दोनों ही हीरे जेम्स क्वालिटी के बताए जा रहे हैं। 15 कैरेट वाले हीरे की कीमत करीब 50 लाख से ऊपर की बताई जा रही है। इससे पहले भी कुछ लोगों को हीरे मिलते रहे हैं।