महामारी कोरोना: डेढ़ लाख नए संक्रमित; 1072 की मौत
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना के 1,49,394 नए केस मिले। यह आंकड़ा बुधवार को तुलना में 13% कम है। बीते दिन 1072 मरीजों की मौत हुई, जिससे अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया। देश में कोरोना से अब तक 5,00,055 लोगों को मौत हो चुकी है।
गुरुवार को कुल 16,11,666 कोरोना टेस्ट हुए। पूरे देश में अब तक 73.58 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। अब तक 168.47 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।