मध्यप्रदेश— मुरैना के सुमावली में मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग में एक घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच मुरैना के सुमावली विधानसभा के पचौरी का पुरा मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग की सूचना है। घटना में बघेल कुशवाह को गोली लग गई। आधा घंटे तक वोटिंग बंद रही। भारी पुलिस बल पहुंचा तब कहीं जाकर मतदान पुन: प्रारंभ हो सका।

—भिण्ड गोहद विस के पोलिंग बूथ 194 गिरगांव पर EVM मशीन की बैटरी खराब होने से बदली गई जिससे मतदान 09:00 बजे के बाद शुरू हुआ।

—मेहगांव के बूथ 74 के पीठासीन अफसर के खिलाफ की शिकायत

—बूथ क्रमांक 74 पर पीठासीन अधिकारी रामप्रताप राजाबत पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे बोट करने की अपील के लगे आरोप एस डी एम से की शिकायत।

—मेहगांव विधानसभा के बूथ क्रमांक 126 पर सुबह 7:15 पर भी मतदान शुरू नहीं हो पाया। पीठासीन अधिकारी शिव कुमार दोहरे ने बताया सुबह मॉकपोल ठीक हुआ लेकिन अब वीवीपैट में परेशानी है इस कारण वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।

—भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट के शंकरपुरा स्थित पाेलिंग बूथ क्रमांक 219 पर फर्जी मतदान के मामले काे लेकर एजेंट व मतदाताओं में विवाद हाे गया। इसके बाद सेक्टर माेबाइल माैके पर पहुंची और हंगामे काे शांत कराया। वर्तमान में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

—भिंड जिले के कांग्रेस नेता कप्तान सिंह काे पुलिस ने साेमवार-मंगलवार की रात काे गिरफ्तार कर लिया था। इसके विराेध में मंगलवार की सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ताआें की भीड़ अमन थाने पर पहुंचकर घेराव कर दिया है। वे नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए हैं।

—चुनाव आयोग ने पहली बार मतदाता की पहचान तत्काल करने और मतो की तत्काल जानकारी को बूथ एप मतदान दल के लिए दिया है। यहां शिवनगर घोसीपुरा के मतदान केन्द्र क्र ५६ पर बताया कि बूथ ऐप में दिक्कत आ रही हैं।

—दिमनी विधान सभा का मीरपुर गांव के बूथ क्रमांक 70 पर मतदान रुका , ईव्हीएम में मोकपोल के वोट ही हो रहे रिपीट , मशीन में आई खराबी , दूसरी ईव्हीएम मंगवाई गई , आने का इंतजार।

—मुरैना के जतवार के पुरा में पोलिंग बूथ पर गोली चली, जिसमें एक घायल हुआ हैा सुमावली विधानसभा के जतावर पाठक पुरा में चली गोली से रामवकील कुशवाहा घायल जौरा अस्पताल में भर्ती।

—पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बुडदा गांव के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर किया मतदान का बहिष्कार। डूब क्षेत्र में गांव आने के कारण पोलिंग क्रमांक 7 और 8 पर मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार

—सुमावली विधानसभा के जोरा जोरी मतदान केंद्र पर दबंगों ने कई लोगों की मतदान पर्ची छीनी और मारपीट कर भगा दिया।इसकी शिकायत लोगों ने कलेक्टर और एसपी तक से की है।

—जहां निरीक्षण कर रहे थे कलेक्टर एसपी उससे आधा किलोमीटर दूर मुंशी का बाग में चली गोलियां। 20 मिनट में डेढ़ सौ से ज्यादा गोलियां हुईं फायर। मुंशी का बाग से आग का काला धुआं दूर से दिख रहा है। कुछ देर पहले जोरा जोरी में कलेक्टर एसपी कर रहे थे निरीक्षण। गोलियों की आवाज के साथ ही कलेक्टर एसपी भी दिखना हुए बंद अब फोन भी नहीं उठा रहे। पत्रकारों को देख दबंगों ने दी धमकी या बोले यहां से भागो नहीं तो तुम पर भी चलेंगी गोलियां।

—मुरैना रुअर मैना वसई में बिना वोट डाले करीब 200 कुशवाह समाज के लोगो को पोलिंग से भगाया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.