छत्तीसगढ— लव जिहाद की शिकार हुई फिजियोथेरेपिस्ट
रायपुर। यहां एक फिजियोथेरेपिस्ट के लव जिहाद के शिकार होने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। फिजियोथेरेपिस्ट महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपित पिछले तीन वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा था। शादी की बात करने पर आरोपित ने उसके फ्लैट को अपने नाम कराने का दबाव डाला। मना करने पर आरोपित ने जमकर पिटाई कर दी।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार आरोपित निसार अहमद सिद्दीकी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है। वह पिछले दस सालों से रायपुर में रहकर जमीन खरीदी- बिक्री का काम कर रहा है। तीन साल पहले एक फिजियोथेरेपिस्ट महिला डाक्टर से उसकी मुलाकात हुई। निसार ने फिजियोथेरेपिस्ट को प्रेम जाल में ऐसा फंसाया कि वह अपने पति को छोड़कर 13 साल के बेटे के साथ 2017 से उसके साथ रहने लगी। बाद में महिला का पति से तलाक भी हो गया। आरोपित शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो निसार ने मेट्रो ग्रीन स्थित महिला के फ्लैट को अपने नाम पर करने के बाद ही शादी करने की बात कही। शादी से पहले वह दलदलसिवनी, सड्डू क्षेत्र में मेट्रो ग्रीन स्थित महिला के फ्लैट को अपने नाम पर करने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। विधानसभा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद निसार अहमद फरार हो गया। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपित को गुरुवार की सुबह शंकर नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।