नए मामलों में मामूली गिरावट, 3.70 लाख नए संक्रमित, 3400 से ज्यादा मौतें
नई दिल्ली। देश में हर दिन कोरोना का कहर बढता ही जा रहा था। कुछ दिनों से संक्रमितों और मौतों की संख्या लगातार उछाल ले रही थी। बीते दो दिनों से नए मामलों में मामूली गिरावट आई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 3 लाख 70 हजार नए केस दर्ज किए तो वहीं मौतौं के आंकड़े में भी मामूली कमी आई। इस अवधि में कोरोना की वजह से 3 हजार 421 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कारण अब तक कुल 2 लाख 18 हजार 945 लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में 3 लाख 69 हजार 942 नए मामले आने के बाद अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 99 लाख 19 हजार 715 हो गए हैं। देश में ऐक्टिव केस भी बढ़कर 34 लाख 10 हजार 426 पहुंच गए हैं। कोरोना के कोहराम के बीच राहत भरी बात यह है कि 24 घंटे के अंदर 2 लाख 99 हजार 800 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।