मध्यप्रदेश— सोमवार 26 अक्टूबर को भी रहेगी दशहरा की छुट्‌टी

भोपाल। प्रदेश में रविवार के साथ ही सोमवार को भी विजयादशमी पर्व की छुट्‌टी रहेगी। मुख्यमंत्री शिराज सिंह चौहान के आदेश के बाद सोमवार 26 अक्टूबर को भी दशहरा पर शासकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

कैलेंडर में अनुसार 25 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व है। जबकि प्रदेश में दशहरा 26 अक्टूबर सोमवार को मनेगा। ऐसे में सोमवार को भी अवकाश की मांग की जा रही थी। दशहरे का यह शासकीय अवकाश, पूर्व में घोषित रविवार के अवकाश के अतिरिक्त रहेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों को दशहरे के दो दिन के अवकाश से गृह ग्राम या गृहनगर जाकर पूजा अनुष्ठान करने एवं पर्व मनाने में सुविधा होगी।

परंपरा के अनुसार मनाएं पर्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को महाअष्टमी, नवमी और विजयादशमी की बधाई दी। उन्होने कहा कि यह पर्व आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। नागरिकों के जीवन में खुशहाली बढ़े। पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ पर्व मनाएं। प्रदेश की जनता से अपील की है कि करोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। पर्व को परंपरा के अनुसार मनाएं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.