रायसेन— विवादों में है ग्राम पंचायत सोजनी, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

—यशवंत राय, देवेश ठाकुर’जीसाहब’—
बाडी। रायसेन जिले की बाडी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतें ग्रामीणों को सहूलियत के स्थान पर गडबडियों और भ्रष्टाचार को लेकर अधिक चर्चित हैं। ग्राम पंचायत सोजनी भी कभी निर्माण कार्यों में गडबडी तो कभी भ्रष्टाचार के कारण विवादों में बनी रहती है। ताजे मामले में ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 85 शौचालय बनाए गए थे। इनका निर्माण हितग्राहियों ने स्वयं किया था। अब यहां पदस्थ रोजगार सहायक ब्रजेश रघुवंशी पुराने शौचालय को नया बताने का खेल खेल रहे हैं। पुराने शौचालय के फोटो अपलोड करने के बदले तीन— चार हजार रुपए लिए जा रहे हैं। इस तरह सरकार की योजना में सरकार को ही चूना लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दस हजार रुपए और बने हुए शौचालय के पैसे डालने के लिए छह हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। मेढ़ बंधान में भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं में पंचायत के उप सरपंच सुधांसु पालीवाल,  तरुण राजपूत और हरनाम सिंह आदि शामिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.