किसान आंदोलन : रविवार को होलिका दहन में कृषि कानून की प्रतियां जलाएंगे आंदोलनकारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन चार माह पूरे कर चुका है। शुक्रवार को भारत बंद के बाद अब किसान नेता आंदोलन को धार देने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। अब रविवार 28 मार्च को टीकरी बॉर्डर पर होलिका दहन में कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाई जाएंगी।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से तय गतिविधियों की कड़ी में होलिका की अग्नि में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर एक बार फिर आंदोलनकारी विरोध दर्ज कराएंगे। होली के बाद संयुक्त मोर्चा की फिर से बैठक हो सकती है। उसमें आगामी गतिविधियां तय की जाएंगी। आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाने का भी मोर्चे पर दबाव है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.