सागर— अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे, चाकू लेकर दौड़ी महिला

सागर। यहां अतिक्रमण तोड़ने गए दल पर एक महिला चाकू लेकर दौड़ पड़ी। इस स्थिति ने सभी को भौंचक्का कर दिया। बडी मुशिकल से महिला को नियंत्रित किया जा सका। ।

विश्वविद्यालय मार्ग पर यहां स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे निर्माण कार्य को लेकर निगम प्रशासन का अमला अवैध रूप से बने पक्के मकान को ध्वस्त करने पहुंचा था। अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त करने पहुंचा। यहां घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों के साथ उसका जमकर विवाद हुआ। विवेक नाहर का मकान तोड़ने जब अमला पहुंचा तो परिवार वालों ने और समय देने की मांग की। टीम ने इससे इनकार किया तो वे हंगामा करने लगे।

इसी बीच पुलिस ने परिवार के एक पुरुष को गिरेबान पकड़ कर मकान से दूर हटाया तो महिलाओं ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। परिवार की एक महिला सदस्य आवेश में आकर घरेलू चाकू लेकर निगमकर्मियों के पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए महिला के हाथ से चाकू छीना। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित महिला को नियंत्रण में किया और उसे समझा-बुझा कर घर के अंदर ले गईं। निगम उपयुक्त प्रणय कमल खरे ने कहा कि हंगामे के कारण कार्रवाई में देरी हुई और 10 फ़ीट अवैध निर्माण तोड़ा जाना बाकी रह गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.