कोरोना— 24 घंटे में करीब 17,000 नए मरीज, 113 की मृत्यु

नई दिल्ली। कोरोना विषाणु का संक्रमण देश में एक बार फिर बढता जा रहा है। मंगलवार को कोविड—19 के 16,846 नए मरीजों की पहचान हुई। ठीक होने वालों की संख्या 20,138 रही, जबकि 113 संक्रमितों की मृत्यु हो गई।

अच्छी बात यह है कि एक्टिव केस की संख्या में 3,411 की कमी आई है। अब कुल 1.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हुए हैं, जबकि 1.58 लाख ने जान गंवाई है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 9,927 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,182 लोग ठीक हुए और 56 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 38 हजार 398 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 89 हजार 294 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,556 मरीजों की मौत हो गई। 95,322 उपचाराधीन हैं।

केरल में मंगलवार को 2,316 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 4,386 लोग ठीक हुए और 16 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 81 हजार 56 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 39 हजार 281 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,329 मरीजों की मौत हो गई। 37,146 उपचाराधीन हैं।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 457 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 394 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 65 हजार 527 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 57 हजार 942 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,874 मरीजों की मौत हो गई। 3,711 उपचाराधीन हैं।

गुजरात में मंगलवार को 581 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 453 लोग ठीक हुए और 2 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 74 हजार 522 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 66 हजार 766 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,418 मरीजों की मौत हो गई। 3,338 उपचाराधीन हैं।

राजस्थान में मंगलवार को 179 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 99 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 890 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 138 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 1,963 उपचाराधीन हैं।

दिल्ली में मंगलवार को 320 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 234 लोग ठीक हुए और 4 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 41 हजार 660 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 920 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,928 मरीजों की मौत हो गई। 1,812 उपचाराधीन हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.