चन्द्रमा, शनि और बृहस्पति दिखाएंगे मनोहारी छटा
|
भोपाल। यदि आसमान में तारों की छटा आपको आकर्षित करती है तो गुरुवार 22 अक्टूबर को मनोहारी छटा निहारने को तैयार रहिए। शाम से ही चंद्रमा, शनि और बृहस्पति एक सीधी रेखा में दिखेंगे। यह अद्भुत दृश्य दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम दिशा के बीच दिखेगा। इस समय नीचे चंद्रमा, उसके ऊपर वृहस्पति और उसके ऊपर शनि ग्रह एक सीध में होंगे। यह दुर्लभ दृश्य सूर्यास्त होने के बाद से रात लगभग 9 बजे तक चंद्रमा के अस्त होने तक दिखाई देगा।