मध्यप्रदेश— आयुध निर्माणी में अवैध नियुक्तियां, नहीं दे रहे जबाब
|
जबलपुर। आयुध निर्माणी, खमरिया की ओएफके एम्पलाईज सहकारी साख समिति मर्यादित में कथित अवैध नियुक्तियों का मामला गर्माया हुआ है। समिति की ओर से इस संबंध में चाही गई जानकारी न देने से मामला और अधिक संदिग्ध होता जा रहा है।
अनु.जाति/अनु.जनजाति डिफेंस कर्मचारी संघ, आयुध निर्माणी, खमरिया, जबलपुर के महासचिव हरिहर सिंह मीणा ने बताया कि सहकारी साख समिति में बिना निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए गुपचुप सात लोगों की अवैध तरीके से नियुक्ति की गई है। संघ ने 11 जनवरी 2021 को समिति से इस संबंध में लिखित में जानकारी चाही गई तो करीब तीन सप्ताह तक कोई जानकारी नहीं दी गई। संघ ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया तो सहकारी साख समिति ने 30 जनवरी 2021 को सैकडों कर्मचारियों के सामने दो— तीन दिन में जबाब देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद एक महीना बीत गया, लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। अब संघ आगे की रणनीति तय कर रहा है।