मध्यप्रदेश— शहडोल में फर्श पर लिखा पत्नी के चरित्र पर संदेह, हत्या के बाद लगाई फांसी
शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एएक बुजुर्ग ने अपनी अधेड़ पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। फांसी से पहले आंगन के फर्श पर चूने से पत्नी के चरित्र संदेह के चलते हत्या का करना लिखा है और कुछ लोगो के नाम लिखे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नं 3 आजाद दफाई में रहने वाले 65 वर्षीय गुलाजर अहमद ने अपनी 58 वर्षीय बीमार पत्नी की पहले धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद घर के आंगन के चूने से पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए कुछ लोगोंं के नाम लिखे और जिसके बाद खुद घर पर फांंसी के फंदे में झूल गया। मृतक की बेटी ने पिता को फोन लगाया लेकिन फोन नही उठाने पर शंका हुई। घर आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। मौके पर पहुंंची धनपुरी पुलिस को कमरे एक तरफ महिला खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी मिली और बुजुर्ग का फांसी में झूलता शव मिला। पुलिस घटना की कई कोणों से जांच कर रही है।