साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025 तक

Weekly Horoscope (17 to 23 March 2025): जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

भोपाल। राशिफल में सभी की जिज्ञासा रहती है। राशिफल भारतीय ज्योतिष की प्रचलित विधा है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। इसे आप अपनी राशि का सामान्य राशिफल मान सकते हैं। आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कम या अधिक फल स्वाभाविक है। 10 से 16 मार्च तक के सप्ताह का आप सभी 12 राश‍ियों का साप्ताहिक भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह को मिश्रित फलदायी बना रही है।कामकाज से जुड़ी कुछ समस्याएं रह सकती हैं। स्वजनों एवं शुभचिंतकों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सकेगा। सप्ताह का आरंभ भले ही अधिक अच्छा न रहे लेकिन मध्य से स्थितियां अनुकूल होती हुई नजर आएंगी और उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगे। किसी भी योजना अथवा प्रॉपर्टी आदि पर धन का निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए रहेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभप्रद होंगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग समर्थन मिलेगा। परिवार और दांपत्य जीवन में विश्वसनीयता पर ध्यान दें। प्रेम संबंध में गलतफहमी से बचें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।

वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति शुभता के संकेत कर रही है।अपने कार्यों में मनोवांछित सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। विभिन्न स्रोतों से आय होगी। विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और इससे संबंधी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह मान-सम्मान के साथ पदोन्नति का पुरुस्कार मिल सकता है। वातावरण अनुकूल रहेंगा। भूमि-भवन वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रह सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से अनुकूल समय है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां दूर होकर मधुरता आएगी। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति उतार-चढ़ाव के संकेत दे रही है।कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाएं। किसी भी निर्णय को असमंजस की स्थिति में अथवा जल्दबाजी में न लें। स्वजनों का साथ नहीं मिल पाएगा। सप्ताह के मध्य में धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। रुपये-पैसों अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य समय से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों का शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करें। लोगों के साथ उलझने की बजाय तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल समय है। वैवाहिक जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंध में विशेष सावधानी की आवश्यकता रहेगी। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति सामान्य फलदायी समय बता रही है। कार्य विशेष को लेकर किए जा रहे प्रयासों का अनुकूल फल प्राप्त न होने पर निराश न हों। हैं। कुछ बाधाएं तो आएंगी लेकिन अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से उसे बहुत हद तक दूर करने में सफल भी हो जाएंगे। प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई भी अनुबंध सोच-विचार कर करने की आवश्यकता रहेगी। दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। शारीरिक कष्ट की उपेक्षा न करें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र आलस्य से बचें। परिवार के मुखिया के साथ मतभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम प्रसंग में खट्टामीठा चलता रहेगा। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति चुनौतियों का साहस से सामना करके स्थितियां अपने अनुकूल करने का संकेत दे रही है। वास्तव में समस्याओं के समाधान खोजने का समय है। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। व्यवसाय में धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और आर्थिक प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, इसमें स्वास्थ्य और सामान का ध्यान रखें। सफलता एवं लाभ संघर्ष के बाद ही प्राप्त हो पाएंगे। कागज संबंधी कार्य सावधानी से करें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंध में अपनी इच्छाएं लादने से और किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें। भगवान श्री सूर्यदेव का स्मरण करें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी खर्चीला समय रहने का संकेत कर रही है। किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अहंकार से बचें। योजनाएं गोपनीय रखें। कागजी कार्य समय पर निबटाएं और नियमों के उल्लंघन से बचें। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए व्यवहार को अधिक सकारात्मक बनाएं। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। माता-पिता और वरिष्ठों का विशेष सहयोग और समर्थन बना रहेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम-प्रसंग संवाद चाह रहा है। के मामले में बेहतर तालमेल बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के मनमुटाव को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। देवी श्री दुर्गा जी का स्मरण करें।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति असमंजस की स्थिति के संकेत कर रही है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति क्रोध में आकर अपनी जॉब में बदलाव का निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उतारचढाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से आए कुछ बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की स्थिति भी आ सकती है। मौसमी और किसी पुरानी बीमारी से बचें। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थितियां कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल समय का संकेत दे रही हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद उच्च अधिकारियों की ओर से शाबासी मिलने की बजाय कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाने के लिए कहा जा सकता है।कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। ऐसे में अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहने वाला है। पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन संबंधी मामली में विशेष सावधानी अपेक्षित है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते में लोगों के साथ विनम्रता से व्यवहार करें। दांपत्य जीवन समय चाहता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति​ आपाधापी के संकेत दे रही है। परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ नहीं मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। संपत्ति संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ गलत बातचीत अथवा आलोचना आदि करने से बचें तथा अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अपने कार्य को सीधे रास्ते से करना उचित रहेगा। विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाय आपसी सहमति से दूर करें। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार अपनाने की आवश्यकता रहेगी। घरेलू मसलों पर सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। वैवाहिक जीवन के लिए समय दें। प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित रहेगी। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति शुभता एवं लाभ के संकेत दे रही है। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के लिए यह समय अनुकूल है। घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों एवं शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप जिस क्षेत्र में मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करेंगे आपको उस क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन स्वास्थ्य और संबंधों में लापरवाही सं बचें।
आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। किसी मुद्दे का हल निकालने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें तथा दूसरों के बहकावे में न आएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम संबंध में मेलमिलाप में व्यवधान आएगा। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों कोग्रहों की स्थितियां सावधान रहने के संकेत कर रही हैं। करियर हो अथवा कारोबार आपको किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को पूरे मनोयोग के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बाद में उसके लिए पछतावा करना पड़ सकता है। अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। विरोधियों को अपनी कमजोरी अथवा योजनाओं का पता न चलने दें अन्यथा वे नुकसान पहुंचाने का षडयंत्र रच सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में जल्दबाजी न करें अन्यथा आपको लाभ की बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की खातिर कुछेक चीजों को लेकर अपने कदम पीछे करने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी से खुला संवाद करें। प्रेम संबंध में भावनाओं का सम्मान करें। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।

मीन
मीन राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचने के प्रयास का ग्रहों की स्थितियां कह रही हैं। अपने से किसी छोटे व्यक्ति से भी मदद लेने की आवश्कता पड़े तो उसमें बिल्कुल भी संकोच न करें। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव आ सकते हैं। कामकाज संबंधी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक आप उनका हल खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। अपना आपा न खोएं और सूझ-बूझ से काम लें। सगे-संबंधियों एवं इष्टमित्र आदि के साथ मिलजुल कर काम करने लाभ होगा। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कारोबार को लेकर आत्ममंथन करने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ सकारात्मक व्यवहार अपनाएं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.