मप्र: शनिवार से एक बार फिर कड़ाके की ठंड के आसार
Mp Weather मौसम में आ रहा बदलाव
भोपाल। बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। पिछले 6 दिन से दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने मध्यप्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी है। लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि कल शनिवार से एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार 25 जनवरी से हवाओं का रुख बदलेगा और तेज ठंड का एक और दौर शुरू होगा, जो पूरे सप्ताह रहेगा।
इसलिए तापमान में हो रही बढ़ोतरी
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया, अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अब यह रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे ठंडी हवा प्रदेश में आएगी और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी। अभी पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन प्रदेश में इनका असर कम है। गुरुवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 250 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।