भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ में बुधवार को अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्सव

International Gita Mahotsav 2024 In Jamgarh मंत्री राजर्षि नरेंद्र शिवाजी पटेल की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के आठ स्थानों में जामगढ का किया चयन

—कमल याज्ञवल्क्य/अंकित तिवारी
बरेली रायसेन। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती पर पूरे प्रदेश में अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव मनाया जायेगा। प्रदेश के मंत्री राजर्षि नरेंद्र शिवाजी पटेल की विशेष रुचि पर रायसेन जिले में भगवान् श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ में बुधवार 11 दिसम्बर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के इस भव्य और विशाल आयोजन में मध्यप्रदेश के मंत्री राजर्षि नरेंद्र शिवाजी पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। इसमें सामूहिक गीतापाठ, प्रदर्शनी, श्रीकृष्ण लीलाओं का सिद्धहस्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुति तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

रायसेन जिले के इस गौरवपूर्ण आयोजन के लिए प्रदेश और देश के लोग पहुँच रहे हैं। आपको बता दें कि विंध्याचल पर्वत माला में जामगढ़ के समीप जामवंत गुफा मे स्यमन्तक मणि के लिए भगवान् श्रीकृष्ण और जामवंत में द्वापरयुग में सत्ताईस दिन तक युद्ध हुआ था। यह गुफा देश विदेश के पुरातत्व प्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र रही है। मंत्री राजर्षि नरेंद्र शिवाजी पटेल के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए जिन आठ स्थानों का चयन किया गया है उनमें पुरातात्विक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व तथा श्रीकृष्ण से निकटतम् संबंध को देखते हुए जामगढ़ शामिल है।

दिख रहा अभूतपूर्व उत्साह
मध्यप्रदेश शासन के पहली बार होने जा रहे इस आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह है। जामगढ़ भगदेई और खरगोन सहित कई गांवों के लोग स्वयं को श्रीकृष्ण की ससुराल का वासी मानते हुए धन्य मान रहे हैं। रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में प्रशासन ने रात दिन एक करके अत्यंत कम में अत्यंत श्रेष्ठ स्तर की तैयारियां की हैं। रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने इस अभूतपूर्व आयोजन में सभी से सहभागिता का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जन कल्याण पर्व का लाभ उठाने को कहा है।
कृपया यह भी पढें—

श्रीकृष्ण की ससुराल पहुंचे कलेक्टर अरविंद दुबे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.