किसान आंदोलन— 87वें दिन में पहुंचा धरना-प्रदर्शन

नई दिल्ली। कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर सिंघु, टीकरी, गाजीपुर और शाहजहांपुर पर चल रहा किसानों का आंदोलन जारी है। सिंघु बॉर्डर पर जारी किसानों का धरना प्रदर्शन शनिवार को 87वें दिन में प्रवेश कर गया।

मिल रहे संकेतों के अनुसार किसान आंदोलन के जल्द सिमटने की उम्मीद नहीं की जा सकती। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को पहले पंजाब की 32 जत्थेबंदियों की बैठक बुलाई गई है और दोपहर बाद संयुक्त मोर्चा की बैठक होगी। इस बीच मोर्चा ने 23 फरवरी को शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की याद में पगड़ी संभाल दिवस मनाने का ऐलान किया है।

सरकार का मानना था कि 26 जनवरी की घटना के बाद आंदोलन बिखर जाएगा। सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक दिन पहले आंदाेलनकारियों ने रेल चक्का जाम भी किया था। इसके साथ ही देशभर में किसान आंदोलन के समर्थन में गतिविधियां जारी हैं। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संवादहीनता से आंदोलन लंबा खिंच सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.