साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 सितंबर 2024 तक

Weekly Horoscope (02 To 08 September 2024): जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

भोपाल। राशिफल में सभी की जिज्ञासा रहती है। राशिफल भारतीय ज्योतिष की प्रचलित विधा है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। इसे आप अपनी राशि का सामान्य राशिफल मान सकते हैं। आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कम या अधिक फल स्वाभाविक है। 26 अगस्त से 01 सितंबर 2024 तक के सप्ताह का आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।मेष
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति इस स्पताह रचनात्मकता के संकेत दे रही है। इस सप्ताह आप आसानी के साथ अपनी भावनाओं और विचारों को प्रकट कर सकेंगे। हालांकि कुछ सामान्य बाधाओं से आपको निपटना होगा। अच्छा यह है कि अपने विचार अन्य लोगों पर थोपने की कोशिश न करें। अपनी सूझबूझ के प्रयोग से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आगे बढ़ने के प्रयास जारी रखें, सफलता मिलेगाी। किसी मित्र अथवा व्यक्ति विशेष की मदद से अटका कार्य पूरा होगा। आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। रिश्ते-नाते बहुत अच्छे होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए कोई बडी सफलता प्रतीक्षा कर रही है। कोई ऐसा व्यक्ति जिससे आप अधिक घुले-मिले भी नहीं हैं अचानक आपसे अपने किसी प्रोजेक्ट में शामिल होने की बात कह सकता है। प्रस्ताव पाते ही आपको संदेह होगा क्योंकि आप उस बारे में गहराई से नहीं जानते। वह चाहता है कि आप एक ऐसे समझौते के दायरे में आ जाएं जिससे दोनों का ही फायदा हो। ध्यान से विचार करें कि आपकी उस प्रोजेक्ट में रुचि है या नहीं। लेकिन विश्वास के अभाव में उसे खारिज न करें। कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कामकाज पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। भगवान श्री शंकर जी का स्मरण करें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वयं ही सबकुछ तय करने के संकेत दे रहा है। यानि आपके रवैये पर सब निर्भर करेगा। आप उन चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आपके काम और लक्ष्यों से जुड़ी हुई हैं। कोई व्यक्ति या स्थिति आपकी पेशेवर प्रगति को नहीं रोक पाएगी। योजना बनाकर काम करें। हर उस चीज की तरफ ध्यान दें जिस पर विशेष ध्यान की जरूरत है। चीजों के ब्योरे तलाशने की कोशिश करें। अगर आप किसी के साथ प्रेम करते हैं और उस रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो खुद को व्यक्त करने को लेकर सावधानी बरतें। साथी उत्तर नहीं दे रहा तो उसे थोड़ा समय दें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही जीवन में मिलने वाली सफलता से आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। अति उत्साह से बचने की आवश्यकता भी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार में लाभ और प्रगति के योग बनेंगे। व्यवसाय से संबंधित यात्रा भविष्य में बड़े लाभ प्राप्ति का कारण बनेगी। आर्थिक दृष्टि से समय शुभ फलप्रद बना हुआ है। पर्याप्त धनागम के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दृष्टि से लिए शुभ फलप्रद समय है। बुद्धिमानी से काम लें। प्यार के मामले में ये दिन आपको और पास लाएंगे। भगवान श्री शंकर जी का स्मरण करें।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। बीते समय से चली आ रही चिंता किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा शुभचिंतक की मदद से दूर करने में अंतत: सफल होंगे। किसी मामले में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके यश एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अपेक्षित अनुकूलता से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आने वाले समय में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। धैर्य रखना होगा। याद रखिये कि कभी-कभी चीजें टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर व्यक्ति तक आती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से अनुकूल समय है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम दायक है। काम को कल पर टालने से बचना होगा। दूसरों के कामकाज या व्यवहार की आलोचना करने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही करने से बचें। समस्याएं कुछ कम हुई हों, लेकिन वो अभी समाप्त नहीं हुई हैं। माहौल आपके लिए पूर्णता अनुकूल नहीं है। लापरवाही करने से बचना होगा। खुद को भावनात्मक स्तर पर असुरक्षित महसूस न करें। हाल ही में आपका जो रिश्ता बना था अब आपको अहसास हो रहा है कि आपको प्यार हो गया है। इस समय अपने आप को थोड़ा समय दीजिए। अगले कुछ दिन निर्णायक होंगे। इस सप्ताह ठंडक रखें। फिर चीजें ठीक रहेंगी। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ी अधिक अनुकूल लग सकती है, लेकिन आपको अभी अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए। सप्ताह का पूर्वार्ध आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से शुभ परिणाम लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके जहां स्वजनों के साथ बिगड़े संबंध दोबारा बन जाएंगे तो वहीं भाग्य का सहयोग मिलने लगेगा, जिससे लंबित कार्यों में प्रगति होती नजर आएगी। तुला राशि के जातकों को इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिसकी मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल सकता है। देवी श्री लक्ष्मी जी का स्मरण करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपनी सारी नकारात्मकता को दूर करें। अब आपको 100 प्रतिशत सकारात्मक होना चाहिए। कुछेक प्रतिकूल हालात से निपटने के लिए यही दृष्टिकोण सर्वोत्तम है। वैसे तो आप अत्यधिक संगठित हैं लेकिन फिर भी एक शेड्यूल बनाइये ताकि आप वह सब काम कर सकें जिन्हे पूरा करने के लिए आपको आमतौर पर समय नहीं मिलता। आप अपना समय योग इत्यादि में व्यतीत कर सकते हैं। कुछ प्राकृतिक नुस्खे आपके लिए अच्छे रहेंगे। पढ़ने की आदत भी ठीक है। आपके दिमाग में कोई आइडिया है तो उस पर अमल करने का समय आ गया है। कुल मिलाकर खुद को ऐसी चीजों में व्यस्त कर लें कि नकारात्मकता पास न फटके। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।

धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यो को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा ही परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको मनचाही सफलता और लाभ मिले तो आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत बड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कतिपय पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मसलों के कारण आपका करियर और कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। आर्थिक विकास का नया समय शुरू होगा। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक के संकेत दे रहा है। करियर-कारोबार में पूर्व के सप्ताह की भांति हालात बने रह सकते हैं और आपको मनचाही प्रगति एवं लाभ के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। मकर राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह किसी भी मसले को सुलझाते समय धैर्य को बनाए रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा के सिर पर कामकाज की अधिकता रह सकती है। यह समय उनके लिए परिवर्तनकारी बन रहा है। एक अप्रत्याशित स्थिति चकित करने वाली है। आपने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा लेकिन वह अब होने जा रहा है। इस समय जैसा आपको लगता है वैसा कीजिये। धैर्य रखने की आवश्यकता है। भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।

कुंभ
कुंभ राशि के लोग अगर अपने कामकाजी परिवेश में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है कि अगले दिनों या कुछ सप्ताह में कोई बड़ा सकारात्मक परिवर्तन हो। इस सप्ताह आपके पास भविष्य के किसी इंटरव्यू की कॉल आ सकती है जिससे आप उत्साहित महसूस करेंगे। आत्मविश्वास के साथ तैयारी शरू कीजिये। सब ठीक होगा और जो आप चाहते हैं वह हासिल होगा। आपको किसी व्यावसायिक अभियान में शामिल होने का प्रस्ताव भी मिल सकता है। यह आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। प्यार के मामले में एक भावुक अवसर आपके इंतजार में है। कोई ऐसा मिलने वाला है जिस पर आपको भरोसा नहीं होगा। विश्वास करें। यह निकट भविष्य की बड़ी खुशी होगी। भगवान श्री शंकर जी का स्मरण करें।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए परेशानी पैदा करने वाले हालात से निपटने में इस सप्ताह सितारे आपकी सहायता करेंगे। आप हालात के हिसाब से खुद को तैयार करेंगे क्योंकि कुछ अहम बदलाव आपके जीवन में हो सकते हैँ। अगर इन दिनों आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो अपने विवेक से निर्णय करें। वही सटीक रहेगा। अब उस प्रस्ताव के बारे में विचार कीजिए जो आपको मिला है यानी करिअर में तरक्की से संबंधित। अगर आप इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो आप पलक झपकते ही नए हालात के हिसाब से ढल जाएंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में आप अपना वक्त उस समय को याद करके वर्बाद कर सकते हैं जो बीत चुका है। पुराना मामला लंबे समय से खत्म है। इसे भूल जाएं। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.