साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई 2024 तक

Weekly Horoscope (15 To 21 July 2024): जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

भोपाल। राशिफल में सभी की जिज्ञासा रहती है। राशिफल भारतीय ज्योतिष की प्रचलित विधा है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। इसे आप अपनी राशि का सामान्य राशिफल मान सकते हैं। आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कम या अधिक फल स्वाभाविक है। जुलाई माह की 15 से 21 तारीख 2024 तक के सप्ताह का आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तुलना में अधिक शुभता लेकर आया है। कामना से कहीं अधिक धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी योजना अथवा किसी व्यक्ति के पास फंसा हुआ पैसा आसानी से निकल आएगा। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में भरपूर सहयोग मिलेगा।
घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं दूरी होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय शुभता लिए हुए है। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते में प्रेम और स्नेह बरकरार रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध आनंददायक रहेंगे। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। इस सप्ताह करियर और कारोबार पर पूरी तरह ध्यान देंगे।अपने कार्यों में अधिक से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त करने का प्रयास रहेगा। स्वास्थ्य और संबंधों पर भी ध्यान दें। व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा है। कामकाज के लिए अधिक भागदौड़ और व्यक्ति विशेष परेशानी पैदा कर सकता है। संतान से जुड़ी चिंता भी होगी। सट्टा-लाटरी से दूरी बनाए रखें और जोखिम भरी योजना में निवेश न करें। यात्रा सुखद और नए संबंधों का विस्तार करने वाली रहेगी। शिकवा— शिकायतों के साथ प्रेम संबंध बने रहेंगे। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दें। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभतापूर्ण है। बहुप्रतीक्षित कामना पूरी हो सकती है। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। वाहन पर ध्यान दें क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका बनी रहेगी। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी संभव है। किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से अधिक लाभ एवं सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।भगवान श्री गणेश जी का स्मरण करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। किसी अनजान भय और अचानक आने वाली अड़चन के चलते मन चिंतित रहेगा। परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने पर मन में निराशा और आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगा। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। तमाम अड़चनों को दूर करने में आपके शुभचिंतक एवं मित्रगण सहायक होंगे। धन के साथ स्वास्थ्य की समस्या भी रह सकती है। हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं। आय से अधिक खर्च होगा। किसी कार्य विशेष के लिए आपको धन उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी की आवश्यकता है। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति सधे हुए कदमों से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने पर मनचाही सफलता के संकेत कर रही है। पेशेवर लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। भूमि-भवन या वाहन आदि को क्रय करने की योजना साकार होगी। घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में आपके द्वारा उठाए गये बड़े कदमों की प्रशंसा होगी तो वहीं कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और सूझबूझ कायल होंगे। लगातार मिलने वाली सफलता से आपकी महत्त्वाकांक्षाएं और आवश्यकताएं बढ़ेंगी। मनचाही सफलता के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। प्रेम प्रसंग में सावधानी से आगे बढें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भगवान श्री सूर्यदेव जी का स्मरण करें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी निर्णय को जल्दबाजी अथवा भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा अन्यथा उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। भागदौड़ रहेगी और छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। अपना काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें। कामकाज के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों को मिलाजुला कर काम निकलवाना पड़ेगा। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग में अन्य की उपस्थिति परेशान करेगी। दांपत्य जीवन में मीठी तकरार चलती रहेगी। देवी श्री दुर्गा जी का स्मरण करें।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत भाग्यवर्धक रहेगा। परिश्रम और फल देंगे। सफलता और लाभ के चलते आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। व्यवसाय में अपेक्षा से कहीं ज्यादा आय होगी। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। पूरा फोकस अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक धन अर्जित करने पर रहेगा। विदेश से अचानक धन की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सुलह-समझौते से दूर होंगे। किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति का सहयोग बड़ी समस्या का समाधान करेगा। परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम-प्रीति में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। देवी श्री लक्ष्मी जी का स्मरण करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।कोई बहुप्रतीक्षित समाचार प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कारोबार के लिए लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष सफलता की प्राप्ति संभव है। पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। निजी रिश्तों में संतुलन की आवश्यकता रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में प्रर्दशन और उतावलेपन से बचें। भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण करें।

धनु
धनु राशि के जातकों कोबहुत सधे हुए कदम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। छोटी सी भूल बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। अपने कार्य को किसी दूसरे के भरोसे ने छोड़ें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की अधिक आवश्यकता रहेगी। करियर-कारोबार में प्रगति होगी। प्रयासों का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। धन और समय का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। भाई-बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका अथवा जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति भागदौड के संकेत कर रही है। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। इस सप्ताह धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। कार्य विशेष के लिए ऋण लेने की योजना बना रहे हैं तो अपनी क्षमता से अधिक राशि न उठाएं। बातचीत में सतर्क और शालीन रहें। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आयेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। मौसमी बीमारी अथवा किसी पुराने रोग से शारीरिक पीड़ा होने की आशंका बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। स्वजन एवं शुभचिंतक आपके साथ तन-मन धन के साथ खड़े रहेंगे। प्रेम प्रसंग सामान्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। भगवान श्री शिव जी का स्मरण करें।

कुंभ
कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तुलना में अच्छा रहेगा। कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। यात्राएं सुखद एवं मनचाही सफलता देंगी। किसी प्रिय व्यक्ति का घर आगमन प्रसन्नता देगा। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय विस्तार और साझेदारी में कारोबार करने वालों के अच्छा समय है। कोई विवाद प्रभावी व्यक्ति की मध्यस्थता से खत्म हो जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय पूजा-पाठ अथवा तीर्थयात्रा आदि में बीतेगा। कार्यक्षेत्र और घर में अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। भगवान श्री हनुमान जी की का स्मरण करें।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रिात फल देगा। किसी भी दिशा में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है।कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद में उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। भावनाओं में बहकर रोजी-रोजगार में बदलाव करने का प्रयास न करें। संकटों से उबरने में मित्रगण एवं परिजन सहायक होंगे। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपसी सहमति से दूर होने की संभावना है। एक से अधिक काम को लेने से बचना चाहिए। संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। प्रेम प्रसंग में बहुत संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। भगवान श्री विष्णु जी का स्मरण करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.