मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संत बब्बा गुरु मनोज भारती के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
Sant Babba Guru Manoj Bharti: MP CM Dr Mohan Yadav
—अशोक मनवानी
भोपाल। उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर इलाके में एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार श्री पंचनाम जूना अखाड़ा के महंत संत बब्बा गुरु मनोज भारती का निधन हो गया। बब्बा गुरु के एक शिष्य के अनुसार, बब्बा गुरु कामाख्या जा रहे थे और वह यहां गंगा दशहरा पर स्नान करने आ रहे थे। कामाख्या पीठ से जुड़े संत बब्बा गुरु मनोज भारती जी मध्यप्रदेश के दतिया के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संत बब्बा गुरु मनोज भारती जी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दिवंगत संत बब्बा गुरु मध्यप्रदेश के दतिया के निवासी थे। उन्होंने आध्यात्मिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिवंगत संत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।