नहीं रहीं जामगढ ऋषीश्वर समाज की सबसे वरिष्ठ महिला
Jamgarh-Rishishwar: विधि— विधान से हुआ अंतिम संस्कार
—गोपाल रघुवंशी/सनम खान
(बरेली कार्यालय)
बरेली (रायसेन)। जामगढ में ऋषीश्वर समाज की सबसे वरिष्ठ महिला श्रीमती हल्की बाई पचौरी का आज सोमवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जामगढ में बरेली और आसपास के लोगों की बडी संख्या में उपस्थिति में विधि— विधान से संपन्न हुआ। स्व. पंडित नंदकिशोर पचौरी की धर्मपत्नी श्रीमती हल्की बाई पचौरी अपने पीछे पुत्र पंडित नरसी प्रसाद शर्मा (सेनि आरआई), पंडित कमलकिशोर शर्मा (सेनि बैंक अधिकारी) और पंडित रामदर्शन शर्मा सहित भरापूरा परिवार छोड गईं। श्रीमती पचौरी गांव की महिलाओं को संगठित कर धार्मिक आयोजनों को संपन्न कराती रहतीं थीं। उनकी सकारात्मक सोच निराश लोगों के लिए प्रेरणा बनती रही है।