उप चुनाव से पहले बढ सकती है चुनाव खर्च सीमा
|
भोपाल। कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव आयोग मतदान से पहले
प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा 2 लाख रुपए बढा सकता है। . चुनाव खर्च सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव कानून मंत्रालय को भेजा है। माना जा रहा है कि 3 नवंबर को वोटिंग के पहले प्रस्ताव काे मंजूरी मिल सकती है। अभी विधानसभा प्रत्याशी 28 लाख रु. खर्च कर सकते हैं, जो आगे 30 लाख रु. हो सकते हैं।
सभी राजनीतिक दल इस बात पर एकमत हैं कि कोरोना काल में प्रत्याशी अपनी सभाओं में मास्क, सैनिटाइजर आदि के इंतजामों पर खर्च कर रहे हैं। यह अतिरिक्त खर्च प्रत्याशी के खाते में ही जुड़ेगा। इसलिए चुनाव खर्च सीमा बढ़ाई जाए। उन्होंने इसे 40 लाख रु. तक करने की मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय को 30 लाख रु. का ही प्रस्ताव भेजा है। भाजपा और कांग्रेस का कहना है कि शीघ्र यह सीमा बढानी चाहिए ताकि विधानसभा उपचुनावों में प्रत्याशियों को लाभ मिल सके।