किसान आंदोलन— 19वें दिन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का उपवास
|
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन सोमवार को लगातार 19वें दिन भी जारी है। आज देशभर में किसान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास प्रारंभ कर चुके हैं। किसान जिला मुख्यालयों पर धरना भी दे रहे हैं। किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि हमारा रुख स्पष्ट है, हम चाहते हैं कि तीनों कृषि कानूनों को फौरन निरस्त किया जाए। इस आंदोलन में भाग लेने वाले सभी किसान यूनियन एक साथ हैं। वहीं, सरकार किसानों से बातचीत के माध्यम से समाधान का प्रयास कर रही है। किसानों के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपवास कर रहे हैं।