साप्ताहिक राशिफल: 27 मार्च से 02 अप्रैल 2023 तक
Weekly Horoscope : 27 March- 02 April 2023
|
भोपाल। ग्रहों का प्रभाव सभी पर होता है। यह स्वाभाविक है कि आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार इनका कम या अधिक प्रभाव दिखाई दे। ज्योतिष के अनुसार इस साप्ताहिक भविष्यफल में आप अपना भविष्य फल अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देगा। कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से अधिक काम आ सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रह सकता है। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा ज्यादा चुनौती भरा रह सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या भावना में बहकर उठाया गया कदम आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की जरूरतों की अनदेखी न करें। मां दुर्गा का स्मरण अनुकूलता बढाएगा।
वृष
वृष राशि लिए यह सप्ताह उतार-चढाव भरा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में काफी उतार.चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यह समय भूमि-भवन से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा राहत भरा रह सकता है। आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में अपने सामान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से समन्वय बनाकर चलना ठीक रहेगा। की जरूरत रहेगी। परीक्षा.प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। भगवान शिव का स्मरण करें।
मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका बड़ा काम पूरा होगा। इस दौरान सत्ता और शासन से जुड़े लोगों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। भूमि.भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिल सकती है। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में उनसे सावधान रहें, जो आपकी उपलब्धियों से जलते हैं। साझेदारी में धन संबंधी मामलों को स्पष्ट करके आगे बढ़ना उचित होगा। शुभचिंतकों की सलाह पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। रिद्धि.सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश का स्मरण करें।
कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन अति उत्साह से बचना होगा। किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगोंं के लिए पदोन्नति या मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर.परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार की सोच रहे थे तो उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को छोडकर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भगवान शिव का स्मरण करें।
सिंह
सिंह राशि के लोग इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और संबंध दोनों पर ध्यान दें। वह इसलिए कि मौसमी बीमारी कामों को प्रभावित कर सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। कोई अप्रत्याशित लाभ आपको मिल सकता है। हालांकि अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। अपनी कार्यशैली का मूल्यांकन करें, इससे स्वयं को निखारने में सहायता मिलेगी। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन वे स्वयं उलझ जाएंगे। यह समय भूमि-भवन से जुड़े मामलों को लेकर राहत भरा रह सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। भगवान श्री विष्णु का स्मरण करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आया है। पूर्व में किए गये किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे। बाजार में आपकी साख भी बढ़ेगी। व्यवसाय में विस्तार की कामना पूरी होती नजर आएगी। घर में आनंदमय वातावरण रहेगा। नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत में किसी बड़ी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मां दुर्गा का स्मरण करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह भाग-दौड़ से भरा रह सकता है। न्यायालय संबंधी मामले को सुलह-समझौते से निबटाना
उचित रहेगा। भाई-बहनों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों पर प्रतिक्रिया के स्थान पर उपेक्षा करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद लेकिन अपेक्षा से थोड़ा कम लाभप्रद रह सकती है। प्रेम के प्रदर्शन में जल्दबाजी न करें और उचित समय आने पर ही अपनी बात कहें। पूर्व में चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। भगवान शिव का स्मरण करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि को इस सप्ताह की शुरुआत सुखद रहेगी, लेकिन उत्तरार्ध में सतर्कता बरतनी होगी। सप्ताह के प्रारंभ में पूर्व में किए गए प्रयास और परिश्रम का सुखद परिणाम देखने को मिल सकता है। करियर.कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवसाय से संबंधित की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली रहेगी। भूमि.भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगे। नौकरीपेशा अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपके बने.बनाए काम में अड़ंगे डाल सकते हैं। बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत चिंता का विषय हो सकती है। किसी भी विवाद को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी देव स्थल की यात्रा का योग है। मां दुर्गा का स्मरण करें।
धनु
धनु राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का सही से प्रबंधन करेंगे तो उन्हें आशा से कहीं अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवंं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा और भविष्य में उनकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय.विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह यह हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह की रिश्ते आ सकते हैं। माता-पिता आपके प्रेम पर मुहर लगाते हुए विवाह के लिए स्वीकृति दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ओर वाहन सावधानी के साथ चलाएं। भगवान विष्णु का स्मरण करें।
मकर
मकर राशि के लोगों को भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में घर के कार्यों को लेकर अधिक व्यस्तता बनी रह सकती है। हालांकि सभी काम आप कुशलता से करने में सफल रहेंगे। मौसम का स्वास्थ्य पर सामान्य प्रभाव रह सकता है। कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिनकी व्यवस्था कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और अटके हुए काम पूरे होंगे। कुल मिलाकर यह सताह मिश्रित फल देता रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद से बचना ही उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। घरेलू समस्याओं को संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें। श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचने की जरूरत रहेगी। काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें। इस सप्ताह यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना दिखाई दे तो ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को यदि कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से सुलझा सकें तो अच्छा रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा, लेकिन जीवसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। श्री हनुमान जी का स्मरण करें।
मीन
मीन राशि के जातकों को कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही मनचाही सफलता की आशा करनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम किसी के भरोसे न छोड़कर स्वयं ध्यान देकर करना ठीक रहेगा। स्वास्थ्य और संबंधों को अनदेखा न करें, अन्यथा मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से पीडि़त हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का आरंभ भले ही थोड़ी मंदी भरा रहे, लेकिन उत्तरार्ध मनचाहा लाभ दिलाने वाला सिद्ध होगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। तुलसी जी, भगवान विष्णु का स्मरण करें।