इसरो ने किया अपने सबसे बड़े लॉन्च व्हीकल का दूसरा प्रक्षेपण
अंतरिक्ष में भेजे 36 उपग्रह
|
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने आज रविवार को अब तक के सबसे बड़े लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM-3)/वनवेब इंडिया-2 की लॉन्चिंग करते हुए इसके साथ 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 43.5 मीटर लंबे इस रॉकेट ने सुबह ठीक नौ बजे उड़ान भरी। यह रॉकेट अपने साथ कुल 5,805 किलोग्राम के 36 उपग्रह लेकर 450 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की निचली कक्षा में लेकर गया। LVM-3 की यह दूसरी व्यावसायिक लॉन्चिंग है। रविवार की लॉन्चिंग में अंतरिक्ष में भेजे गए उपग्रह ब्रिटेन की संस्था वनवेब ग्रुप कंपनी के हैं। इसरो ने इस कंपनी से 72 उपग्रहों को लॉन्च करने का एक समझौता किया था।