आज से होलाष्टक प्रारंभ: जानें क्या है वर्जित और क्या करें?
|
भोपाल। रंगों के पर्व होली के ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक प्रारंभ हो जाता है। इस बार होलाष्टक आज सोमवार 27 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 मार्च को होलिका दहन तक चलेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक में सोलह संस्कार पूर्णतः वर्जित माने जाते हैं। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता और अगर शुभ कार्य किए जाएं तो उसमें सफलता भी नहीं मिलती। इन आठ दिनों के मध्य विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान, जमीन, वाहन क्रय और विक्रय आदि निषेध माने गए हैं।
कर सकते हैं ये काम
होलाष्टक में केवल जप और तप का महत्व है और ऐसा करने से जीवन सुविधाजनक होता है और शुभता, शांति तथा समृद्धि भी मिलती है। होलाष्टक के दौरान दान-पुण्य करने का विशेष फल प्राप्त होता है। इस दौरान मनुष्य को अधिक से अधिक भगवत भजन और वैदिक अनुष्ठान करने चाहिए, ताकि समस्त कष्टों से मुक्ति मिल सके। होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से हर तरह के रोग से छुटकारा मिलता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।