स्पा सेंटर पर 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी में देह व्यापार कई स्थानों पर कई रूपों में चल रहा है। कई बार ऐसे लोग पुलिस की पकड में भी आ जाते हैं। पुलिस की अपराध शाखा ने यहां के कोलार क्षेत्र में स्थित लंदन स्पा में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। यहां से 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पूंटर नियुक्त किया था और पूरी तस्दीक के बाद यह कार्रवाई की गई है। स्पा सेंटर से पकड़ी गईं महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं। ये ऑर्डर पर बाहर से आती थीं। इसमें महिलाएं कानपुर और नेपाल की रहने वाली हैं। पकड़े गए पुरुष भोपाल के बैरागढ़ के रहने वाले हैं। एएसपी ने बताया कि लंदन स्पा सेंटर कोलार के एके प्लाजा में स्थित है। जहां जांच के लिए पुलिस ग्राहक बन कर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर के अंदर तीनों महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। साथ ही सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। ये लोग सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराते थे। साथ ही लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। ये लोग ग्राहकों को मैसेज और फोन के जरिए स्पा सेंटर में बुलाते थे। पुलिस ने सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।