मप्र: कर्ज में डूबी सरकार फिर उठाएगी तीन हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल। पहले से ही कर्ज में डूबी मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाने जा रही है। यह कर्ज सात फरवरी 2023 को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के मार्गेज पर उठाया जाएगा। कर्ज का पूर्ण भुगतान 10 साल बाद किया जाएगा। इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा।

इसके पहले राज्य सरकार ने 25 जनवरी 2023 को बाजार से दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य सरकार 14 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है। वहीं सात फरवरी के कर्ज को मिलाकर यह राशि 17 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.