रायसेन: रायसेन और बरेली में हुई दस चोरियों का खुलासा

रायसेन। रायसेन पुलिस ने बीते साल 2022 में फरवरी से सिंतबर तक रायसेन और बरेली में हुई 10 चोरियों का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। इन चोरियों का पता लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा और रायसेन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनिता प्रभा शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली रायसेन के थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्दू के नेतृत्व में टीम गठित की। इस टीम में उप निरीक्षक दीपक परमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश जालवान और मुकेश चौरसिया, प्रधान आरक्षक अमित राजपूत और आरक्षक संजीव धाकड शामिल थे। यह टीम चोरों तथा चोरी गए माल की तलाश में जुटी हुई थी।

आरोपियों की तलाश में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सूरजमल पिता पप्पूलाल धानका उम्र 20 साल निवासी सनावदा, थाना पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर और महेश पिता रायसिंह बजरिया उम्र 24 साल निवासी मोलियाखेड़ी, थाना नलखेड़ा, जिला आगर मालवा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी अशोक गायरी निवासी नलखेडा जिला आगर मालवा के साथ उसकी कार से रायसेन आते थे। यहां शीतल सिटी, अवंतिका कॉलोनी और बरेली में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

इतनी चोरियां कबूलीं
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों ने बरेली में 1.रीतेश यादव, 2.रवि हजारी, 3.विनोद शर्मा, 4.लिंकन कुलकर्णी, 5.डॉ विश्वबंधु शर्मा, 6.अभिषेक दुबे, 7.रेखा रोहित लोधी, 8.श्रीमती कीर्ति एस मोहन, निवासी शीतल सिटी, रायसेन, 9.बृजेश कुमार लोधी, निवासी अवंतिका कॉलोनी, रायसेन और 10.रमाकांत द्विवेदी, निवासी मारुति नगर, बरेली में की गई चोरियां कबूल की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए हुए सोने—चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद की गई। शेष जेवरात आरोपी अशोक गायरी के पास होना बताया गया।

मास्टरमाइंड अशोक गायरी की तलाश
पुलिस ने आरोपी सूरजमल धानका और महेश बंजारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने रायसेन और बरेली के अलावा अन्य स्थानो पर भी चोरियां की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से अभी तक लगभग डेढ लाख रुपए का माल बरामद किया जा चुका है। इनसे पूछताछ कर चोरी गए माल की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। चोरी की इन वारदातों का मास्टर माइंड अशोक गायरी निवासी नलखेडा जिला आगर मालवा बताया गया। उसकी गिरफ्तारी तथा चोरी का अन्य माल बरामद करने में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी में कोतवाली रायसेन के थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्दू, उप निरीक्षक वीरेंद्र सेन, उप निरीक्षक दीपक परमार, उप निरीक्षक सागर साहू हरफोडे (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ), सहायक उप निरीक्षक सतीश जालवान, सहायक उप निरीक्षक मुकेश चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह (सायबर शाखा), प्रधान आरक्षक अमित राजपूत, दुर्गेश राजपूत और हरवंश वघेल, आरक्षक संजीव धाकड और दीपक बैरागी तथा महिला आरक्षक सुषमा सिंह की मुख्य भूमिका रही।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.