शुभ संयोगों के साथ 2023 का आगमन
|
भोपाल। 2023 के आगमन में अब कुछ घंटे की ही देर है। आपको यह जानना अच्छा लगेगा कि ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2023 के पहले दिन ही कई शुभ संयोग बनने जा रहे है। 2023 में सूर्य धनु राशि में उदित होंगे और साल के पहले दिन रविवार को बुध आदित्य योग बनायेगे। पहले दिन ही रवि योग, शश व सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। शिव और सिद्ध नाम के योग भी इस दिन रहेंगे। पहले दिन इतने शुभ योग एक दुर्लभ संयोग है। इन शुभ योगों को बहुत ही अच्छा और समृद्धिशाली माना गया है। इन योग में कोई भी शुभ कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलती है। साल के पहले दिन शिव योग बनने से पूरे साल भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। 2023 का आरंभ रविवार को हो रहा है, पूरे वर्ष सूर्य देव के कार्यो से लाभ होगा।