गौ संरक्षण की बातों के बीच दुर्दशा का शिकार प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण्य

आगर मालवा। जिले के सुसनेर के पास सालरिया में प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण्य है । यह अभ्यारण्य दुर्दशा का शिकार है और यहां गायों की स्थिति अच्छी नहीं है। शिवराज सरकार की गौ कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को यहीं आयोजित होगी

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनो गौवंश के संरक्षण की बात करते रहते हैं। लेकिन गौ वंश की स्थिति प्रदेश में अच्छी नहीं कही जा सकती। प्रदेश के पहले गौ अभ्यारण्य की हालत से बहुत कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। 38 करोड़ की लागत से बने अभ्यारण्य में करीब 3950 गायें रहती हैं। अभ्यारण्य में भूसे के लिए बनाए गए दस में से आधे खाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां आए दिन गायों की मौत हो रही है। हाल ही यहां कम से कम दस गायों की मौत का दावा किया गया है। लोग बताते हैं कि बडी संख्या में गायों के मरने का यह पहला मौका नहीं है। अभ्यारण्य में दो साल पहले भी लगातार हो रही गायों की मौत सुर्खी बनी थी, लेकिन सुधार के वादे और दावे बेअसर ही रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.