24 घंटे में कोरोना के 47,905 नए मरीज, 550 की मौत
|
नई दिल्ली। दीपावली के पर्व की खुशियों के बीच कोरोना के संक्रमण से सावधान रहना भी जरूरी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में करीब 48 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 550 मरीजों की जान चली गई है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 47,905 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 86,83,917 हो गई है। वहीं, मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह अब तक कुल 1,28,121 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 550 कोरोना मरीजों की जान गई है।
कोरोना संक्रमण के बीच राहत की बात यहा है कि कल कुल 52,718 ठीक हुए हैं। देश में अब तक 80,66,502 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्होंने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, देश में फिलहाल 4,89,294 एक्टिव केस हैं।