मध्यप्रदेश— भाजपा 18 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे

भोपाल। प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के अब तक के रुझान संकेत दे रहे हैं कि भाजपा सरकार को विधानसभा में चुनाव परिणामों को लेकर कोई खतरा नहीं हैं। हालांकि भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्थिति कमजोर होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

लगभग पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 18 , कांग्रेस 9 और बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। यही ट्रेंड बरकरार रहा तो भाजपा दो तिहाई सीटों को कांग्रेस से छीन सकती है। ग्वालियर और चंबल इलाके को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.